Homeमध्य प्रदेशमप्र: दिग्विजय सिंह vs नरोत्तम मिश्रा, दोनों के बीच चल रही Twitter...

मप्र: दिग्विजय सिंह vs नरोत्तम मिश्रा, दोनों के बीच चल रही Twitter War पर दिग्विजय ने दे डाली 2023 में ‘दो-दो हाथ करने’ की चुनौती, तो  यूजर बोले दिग्गी चाचा बूढ़े हो गए….

MP: Digvijay Singh vs Narottam Mishra, on the ongoing Twitter war between the two, Digvijay gave the challenge of 'doing two hands' in 2023, so the user said Diggi uncle got old....

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बीच ट्वीट वार शुरू हो गया है।

मंगलवार को पहले गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसा। इसके बाद दिग्विज सिंह ने भी ट्वीट के माध्यम से उन पर न केवल पलटवार किया, बल्कि 2023 में दो-दो हाथ करने की चुनौती दे डाली।

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बातचीत करते हुए कांग्रेस में हार को लेकर चल रहे मंथन को लेकर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने दिया तले अंधेरा तो सुना ही होगा, लेकिन कांग्रेस में दिग्गी तले अंधेरा है। दिग्विजय सिंह के राघौगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस हार गई।

दिग्विजय सिंह जी ने जिस राघौगढ़ नगर पालिका से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी वहां कांग्रेस को सिर्फ 3 सीटें मिली हैं, फिर भी दिग्विजय सिंह खुश हैं? वैसे भी दिग्विजय सिंह की गलती कम है, टिकट तो कमलनाथ जी ने ही बांटे थे।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के गृहमंत्री का सूचना तंत्र इतना कमज़ोर है कि उन्हें यह तक नहीं मालूम कि हालिया हुए स्थानीय चुनावों में राघौगढ़ नगरपालिका का चुनाव ही नहीं हुआ। मौजूदा राघौगढ़ परिषद का अध्यक्ष कांग्रेस से और 24 में से 22 पार्षद भी कांग्रेस के ही हैं।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि 1971 से भारतीय जनसंघ व भाजपा एक बार भी परिषद नहीं बना पाई। बिना पुलिस के संरक्षण में नरोत्तम जी आप दतिया भी नहीं जीत पाते। आइए 2023 में दो दो हाथ हो जाए।

https://twitter.com/shubham_7979/status/1549393099482451974

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related