MP कोरोना अपडेट: 24 घंटो में 1575 पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 46 हज़ार के पार, 1 दिन में 25 की मौत

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

cobas-8800

भोपाल. मध्य प्रदेश में लगातार ही तेजी से फैल रही इस महामारी ( MP CORONA NEWS ) ने बीते 24 घंटों में पूरे मध्य प्रदेश में 1575 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। 1575 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 146820 हो गई है।

इंदौर में पैर पसार रहा कोरोना

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 429 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 635 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 24636 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3796 एसेटिव केस हैं।

मध्य प्रदेश में भोपाल दूसरे पायदान पर

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 256 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19828 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 426 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 17413 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1989 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 11321 हो चुकी है। जबकि, 179 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 10177 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 965 केसेज एक्टिव हैं।

2-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11242 हो गई है। शहर में अब तक 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 10545 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 552 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3578 हो गई है। इनमें से 52 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3309 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 217 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3160 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 2888 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 175 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2833 हो गई है। इनमें से 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2304 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 413 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2795 हो चुकी है। इनमें से 21 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2595 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 179 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2679 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 73 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2479 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2131 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 324 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2478 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2269 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 174 केस एक्टिव हैं।

10-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2192 हो गई है। इनमें 46 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1955 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 191 केस एक्टिव हैं।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Related Post