Homeमध्य प्रदेशMP में Corona के 229 नए मरीज, राज्य में संक्रमितों की संख्या...

MP में Corona के 229 नए मरीज, राज्य में संक्रमितों की संख्या 5465 पहुंची

Date:

मध्य प्रदेश से अब तक कोरोना संक्रमण की वहज से 258 लोगों की जान गई है. राज्य के 47 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है. मंगलवार को राजगढ़ और सिंगरौली में भी कोरोना के 1-1 मरीज मिले. 

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5465 पहुंच गया. मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना के 229 नए मामले सामने आए हैं. कुल संक्रमितों में से 2630 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं. मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2577 है.

मध्य प्रदेश से अब तक कोरोना संक्रमण की वहज से 258 लोगों की जान गई है. राज्य के 47 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है. मंगलवार को राजगढ़ और सिंगरौली में भी कोरोना के 1-1 मरीज मिले. इंदौर में 72, बुरहानपुर में 42, भोपाल में 16, उज्जैन में 19, जबलपुर में 2, खंडवा में 21, धार में 1, खरगौन में 15, ग्वालियर में 7, रायसेन में 2, मुरैना में 4, बड़वानी में 2, भिंड में 6, सतना में 1, झाबुआ में 4, श्योपुर में 1, सीधी में 1, बैतूल में 6, डिंडौरी में 2 नए मरीज मिले

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के जिलेवार आंकड़े
इंदौर 2337, भोपाल 1046, उज्जैन 362, जबलपुर 184, बुरहानपुर 194, खरगौन 114, धार 107, खंडवा 186, रायसेन 67, मंदसौर 60, देवास 63, नीमच 50, ग्वालियर 72, होशंगाबाद 37, रतलाम 28, बड़वानी 33, मुरैना 38, सागर 21, भिंड 25, विदिशा 15, आगर मालवा 13, रीवा 14, शाजापुर 8, सतना 9, झाबुआ 11, छिंदवाड़ा 5, सीहोर 5, टीकमगढ़ 5, श्योपुर 5, सीधी 5, अलीराजपुर, 3, अनूपपुर 3, हरदा 3, शहडोल 3, शिवपुरी 3, दतिया 3, बैतूल 9, अशोकनगर 3, डिंडोरी 4, गुना 1, मंडला 1, पन्ना 2, सिवनी 1, दमोह 1, उमरिया में 1 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related