Homeमध्य प्रदेशMP: खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर भड़की हिंसा पर CM शिवराज...

MP: खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर भड़की हिंसा पर CM शिवराज सख्त बोले “नुकसान की दंगाइयों से की जाएगी भरपाई”

MP: CM Shivraj said sternly on the violence that erupted on Ram Navami procession in Khargone "The loss will be compensated by the rioters"

Date:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगौन शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर भड़की हिंसा के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा

खरगौन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगौन शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर भड़की हिंसा के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा. जो भी नुकसान हुआ है उसकी दंगाइयों से वसूली की जाएगी.

मध्य प्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिये कोई स्थान नहीं है. सीएम ने कहा कि सार्वजनिक ही नहीं निजी संपत्ति की भी वसूली दंगाइयों से की जाएगी. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दंगाइयों को कठोरतम दंड दिया जाएगा, जो उदाहरण बन जाए.

खरगोन की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होने कहा मध्यप्रदेश की धरती में दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है. दंगाई चिन्हित कर लिए गए है. दंगाइयों को सिर्फ जेल भेजना नहीं है, जिन्होंने पत्थर चलाए है, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है , उनको दंडित तो करेंगे ही साथ में सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी दंगाइयों से ही करेंगे.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा मध्यप्रदेश में हमने लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान की वसूली का अधिनियम पास किया है. क्लेम टिब्यूनल का गठन हम कर रहे है. नुकसान का आकलन कर वसूली भी करेंगे और कठोरतम दंड देंगे. हम किसी दंगाई को छोड़ेंगे नहीं.

गौरतलब है, मध्य प्रदेश के खरगौन शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर भड़की हिंसा के बाद शहर के तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

जुलूस के दौरान उपद्रवियों द्वारा किये गये पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसमें कुछ वाहनों को आग लगा दी गई.

इस घटना के बाद प्रशासन ने शहर के तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...