Homeमध्य प्रदेशMP: Delta Plus से संक्रमित महिला के आसपास 500 घर, नहीं हुआ...

MP: Delta Plus से संक्रमित महिला के आसपास 500 घर, नहीं हुआ गाइडलाइन पर अमल

Date:

उज्जैन । शहर में कोरोना वायरस के डेल्टा+वेरिएंट से कैसे लड़ाई जीती जाएगी,इसे लेकर भोपाल से प्रश्नचिंह लगे हैं। वहां से भेजे गए निर्देशों का पालन अभी तक नहीं होने को लेकर आनेवाले समय में भोपाल से सीधे कलेक्टर को पत्र आनेवाला है,जिसमें पूछा जाएगा कि निर्देशों के पालन में क्या किया गया? ज्ञात रहे उज्जैन में डेल्टा+वेरिएंट के दो मरीज मिले थे। पत्नी की मौत हो गई वहीं पति स्वस्थ है।

कोरोना वायरस के सेम्पल की जिनोम सिक्वेंसिंग में जब उज्जैन के ऋषिनगर में रहनेवाली महिला और उसके पति के सेम्पल की जांच की गई, ततो डेल्टा+वेरिएंट की पुष्टि हुई। जिसके बाद भोपाल से एक आदेश उज्जैन आया था।

उस आदेश में कहा गया था कि दिल्ली से प्राप्त गाइड लाइन के अनुसार डेल्टा+वेरिएंट जिस व्यक्ति में पाया जाएगा,यदि वह शहर में रहता है तो उसके घर के आसपास के 500 घरों में शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाए। यदि वह गांव में पाया जाए तो उसके घर से 5 किलोमीटर की परिधि में रहनेवाली आबादी का शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाए।

इस आदेश का उज्जैन में पालन नहीं किया गया है। इसकी पुष्टि स्वयं विभागीय अधिकारी अप्रत्यक्ष रूप में करते देखे जा सकते हैं। हालात यह है कि विभागीय अधिकारियों में तालमेल का अभाव भी देखने में आ रहा है। ऐसे में प्रश्न उठ रहे हैं कि टीकाकरण अभियान आखिर किस प्रकार से चल रहा है? कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं हो रही है? केवल अभियान के रूप में तो नहीं देखा जा रहा है? इन प्रश्नों का उत्तर कलेक्टर को ही खोजना होगा,क्योंकि जिम्मेदारों के बोल बताते हैं कि वे कितने गंभीर हैं।

मुझे नहीं पता…माथुर से पूछो: डॉ.परमारजिले के टीकाकरण अधिकारी डॉ.के सी परमार से जब चर्चा की गई तो उन्होंने कहा: ऐसे कोई आदेश आए हैं तो डॉ.आदित्य माथुर को पता होगा। आप उनसे पूछ लीजिये। हम तो जिले के सभी वार्डो में टीकाकरण का एक जैसा अभियान चला रहे हैं।

आपके पास आदेश हो तो बता दो: डॉ.माथुरमाइक्रो बॉयोलाजिस्ट एवं महामारी नियंत्रण में प्रमुख राय देनेवाले डॉ.आदित्य माथुर से जब चर्चा की गई कि दिल्ली की गाइड लाइन भोपाल से भेजी गई है। जिसमें उल्लेख है कि डेल्टा+वेरिएंट जहां मिला,उस परिवार के घर के आसपास के 500 घरों में शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाए? ऋषिनगर में ऐसा हो गया है क्या? उन्होने जवाब दिया: मैरे पास कोई आदेश नहीं आया,आपके पास आया हो तो बता दो।

अरे…अभी देखता हूं, ऐसे कैसे बोल दिया: सीएमएचओजब इन दोनों जिम्मेदार अधिकारियों की चर्चा का उल्लेख सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल से किया गया तो उन्होंने कहा: अरे,अभी देखता हूं। ऐसे कैसे बोल दिया इन लोगों ने। आदेश आया ही होगा,तभी तो आपको जानकारी लगी और आप पूछ रहे हो। मैं अभी देखता हूं….। इसके बाद सीएमएचओ का भी फोन नहीं आया।

हां, आदेश भेजा है और उसका पालन करना चाहिए: राज्य टीकाकरण प्रमुखइस संबंध में राज्य टीकाकरण प्रमुख डॉ.संतोष शुक्ल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि दिल्ली से ही ऐसे आदेश हैं। डेल्टा+वेरिएंट जिस व्यक्ति में मिलेगा,यदि वह शहरी क्षेत्र का है तो उसके घर के आसपास के 500 घरों में तथा यदि वह गांव का है तो उस गांव के पांच किलोमीटर की परिधि में आनेवाली आबादी का शतप्रतिशत टीकाकरण 48 घण्टे में किया जाना चाहिए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related