HomeबॉलीवुडMahakal Thali Zomato Ad: जोमैटो के विज्ञापन पर MP के उज्जैन महाकाल...

Mahakal Thali Zomato Ad: जोमैटो के विज्ञापन पर MP के उज्जैन महाकाल मंदिर प्रबंधन ने जताई कड़ी आपत्ति, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के निर्देश

Mahakal Thali Zomato Ad: Ujjain Mahakal temple management of MP expressed strong objection to the advertisement of Zomato, Home Minister Narottam Mishra gave instructions for investigation

Date:

Mahakal Thali Zomato Ad: ऑनलाइन फूड डिलेवरी (Online Food Delivery) करने वाली एक कंपनी जोमैटो (Zomato) के महाकाल थाली (Mahakal Thali) के नाम से विज्ञापन (Ad) पर उठे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है, महाकाल मंदिर प्रबंधन (Ujjain Mahakal Mandir Prabandhan) के इस विज्ञापन (Ad) पर आपत्ति जताने के बाद अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर की जांच कराने के लिए उज्जैन एसपी (Ujjain SP) को निर्देश दिए है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शुरुआत में वीडियो मार्फिन नजऱ आ रहा है। मैंने एसपी उज्जैन को जांच कराने के लिए कहा है। यह वीडियो मार्फिन किया गया है या नहीं, इसकी जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि ऑनलाइन फूड डिलेवरी कंपनी जोमैटो ने अपने एक विज्ञापन में महाकाल मंदिर उज्जैन से जोड़ते हुए महाकाल थाली पर एक विज्ञापन बनाया है। कंपनी का यह विज्ञापन फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन पर शूट किया गया है।

विज्ञापन में फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन कहते दिखते हैं कि थाली का मन किया। उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया। इस विज्ञापन को देखने के बाद से उज्जैन के महाकाल मंदिर प्रबंधन ने जोमैटो कंपनी और विज्ञापन में काम करने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन से माफी मांगने की मांग करते हुए विज्ञापन को तत्काल प्रभाव से बंद करने की अपील की थी।

इस संबंध में महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी व अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल के नाम से कोई भी प्रचार गलत है, क्योंकि यह कंपनी नॉन वेज व वेज दोनों बेचती है। अगर कंपनी ने बात नहीं मानी तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

हालांकि, उन्होंने सनातन धर्म में सहिष्णुता होने की बात कहते हुए कहा कि अगर दूसरा धर्म या समुदाय होता तो अब तक कंपनी फूंक देता। उन्होंने कहा ऋतिक रोशन व कंपनी दोनों माफी मांग लें। हालांकि इस मामले में उज्जैन जिला प्रशासन ने तर्क दिया कि इस तरह का प्रचार भ्रामक है और मंदिर से कोई थाली डिलीवर नहीं की जाती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related