Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पदोन्नति में आरक्षण संबंधी अगली बैठक होगी 8 फरवरी को, अजाक्स...

मध्यप्रदेश: पदोन्नति में आरक्षण संबंधी अगली बैठक होगी 8 फरवरी को, अजाक्स और सपाक्स के पदाधिकारि होंगे आमंत्रित

Madhya Pradesh: Next meeting related to reservation in promotion will be held on February 8, officials of Ajax and Sapax will be invited

Date:

भोपाल: गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं कि पदोन्नति में आरक्षण संबंधी बैठक मंगलवार, 8 फरवरी 2022 को पुन: आयोजित की गई है।

उन्होंने बताया कि मंत्री समूह ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी बैठक में अजाक्स और सपाक्स संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में शामिल होंगे कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी

डॉ. मिश्रा ने शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए गठित मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में शासकीय सेवकों को पात्रतानुसार पदोन्नति के संबंध में भविष्य की रणनीति के निर्धारण के विभिन्न बिन्दु पर चर्चा हुई।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. अशोक अवस्थी, सचिव विधि श्री ए.के. सिंह, सचिव वित्त श्री अजीत कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related