Homeमध्य प्रदेशइंदौर: ट्रक में घुसा मिनी ट्रक, केबिन काटकर निकालनी पड़ी मिनी ट्रक...

इंदौर: ट्रक में घुसा मिनी ट्रक, केबिन काटकर निकालनी पड़ी मिनी ट्रक के ड्राइवर की लाश

Madhya Pradesh: Mini truck rammed into truck in Indore, body of mini truck driver had to be removed after cutting cabin

Date:

इंदौर। शहर के लसूड़िया बायपास पर सोमवार सुबह 4 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में आयशर मिनी ट्रक जा घुसा। आयशर के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह केबिन में फंस गया।

पुलिस पहुंची और केबिन को काटकर ड्राइवर के शव को निकाला गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयशर ट्रक केले लेकर मुंबई की तरफ से देवास जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार आयशर लसूड़िया बायपास पर वाटर लिली रिजॉर्ट के सामने खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई।

घटना के बाद आयशर का केबिन बुरी तरह पिचक गया और ड्राइवर का शव उसी में फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से आयशर के केबिन को उठाकर शव निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान ड्राइवर का शव उल्टा लटक गया।

बाद में केबिन काटकर ड्राइवर के शव को निकाला गया। मृत ड्राइवर की पहचान फरहान अली निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related