Homeमध्य प्रदेशकमल नाथ खुद सोचें, कौन लायक है और कौन नालायक : शिवराज...

कमल नाथ खुद सोचें, कौन लायक है और कौन नालायक : शिवराज सिंह

Date:

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर पलटवार करते हुए कहा, ‘यदि कमल नाथ को आरोपों का कीचड़ ही अच्छा लग रहा है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। कौन लायक है और कौन नालायक है, यह तो जनता तय करती है।’

शनिवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत में चौहान ने कहा कि अब वे खुद सोचें कि लायक कौन है और नालायक कौन है। जो सभी को एक भाव से देखे, गरीबों का सम्मान करे, किसान के कल्याण की योजना बनाए, वो लायक है या नालायक, यह निर्णय जनता को करना है। गौरतलब है कि ग्वालियर दौरे में कमल नाथ ने एक सवाल के सवाल के जवाब में कहा था, ‘शिवराज इतने नालायक नहीं कि उन्हें यह भी न पता हो कि कर्ज कैसे माफ होता है।’

इसके जवाब में शिवराज ने कहा कि पंद्रह महीने उनकी सरकार थी, उन्होंने क्या किया? यह बड़ी लायकी वाली बात थी कि वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया। यह लायकी है क्या कि पूरे प्रदेश के विकास को ठप कर दिया। शराब माफिया कौन, रेत माफिया कौन, क्या यह बयान आपको याद नहीं हैं। क्या यह भी भूल गए कमल नाथ कि ग्वालियर-चंबल संभाग से एक मंत्री जो आज नदी बचाने का नाटक कर रहे हैं। वो जनता से कह रहे थे कि हमें माफ कर दो, हम रेत का अवैध खनन नहीं रोक पाए

चौहान ने कहा, ‘कमल नाथ जी, कौन-सी लायकी और नालायकी की बात कर रहे हैं आप? मुझे कोई नालायक कहे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं तो वैसे भी जनता का सेवक हूं। आप तो ये बता दो किसानों से झूठ बोलना, बेरोजगारों से छल करना, बेटियों को ठगना लायकी है।’

शिवराज ने पूछा कि 15 महीनों में पांच मिनट के लिए भी आप ग्वालियर नहीं गए क्या यह लायकी है। आज आप कह दो कि मैंने तो किसी और पर छोड़ दिया था यही आपकी लायकी है, वह भी तब जब चुनाव में उनका उपयोग करना था

शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री जब भारत के संविधान की शपथ लेता है, तब समान भाव की शपथ लेता है, लेकिन अब आप कह रहे हो कि मैंने तो ग्वालियर छोड़ दिया था। कितने भोले हैं कमल नाथ जी आप, क्या जनता इस भोलेपन को मान लेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...