Homeमध्य प्रदेश'काली' पोस्टर विवाद: ऐसे फिल्ममेकर का सिर काटने वाले को 20 लाख...

‘काली’ पोस्टर विवाद: ऐसे फिल्ममेकर का सिर काटने वाले को 20 लाख दूंगा, ये राक्षस ऐसे ही मानेंगे- मिर्ची बाबा

हरिद्वार के संत ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं का सिर काटकर लाने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

Date:

भोपाल: देश के अनेको हिस्सों में काली माँ को सिगरेट पीता दिखने वाले पोस्टर के बाद से ही काफी विरोध चला आ रहा है, इसी बीच महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज जिन्हें धर्म गुरु मिर्ची बाबा (MIRCHI BABA) के नाम से भी जाना जाता है इन्होने नोएडा में एक बयान दिया है.

मिर्ची बाबा (MIRCHI BABA) ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म मेकर्स का सिर काटकर लाने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार मिर्ची बाबा (MIRCHI BABA) का ब्यान तेजी से वायरल हो रहा है

काली पोस्हिंटर विवाद: हिन्दू धर्म को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश

महामंडलेश्वर मिर्ची बाबा (MIRCHI BABA) का एक वीडियो भी सामने आया है, उस वायरल विडियो में सुने दे रहा है कि उनके द्वरा कहा गया की यह सब एक साजिश के तहत हो रहा है, इनका सिर काटे बिना ये मानेंगे नहीं, काली मां मूवी के विवादित पोस्टर पर मिर्ची बाबा ने कहा कि ऐसे कामों से हिंदू धर्म को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है.

मिर्ची बाबा बोले : ऐसे फिल्ममेकर का सिर काटने वाले को 20 लाख दूंगा

उस विडियो के अंत में मिर्ची बाबा कहते है कि मां काली को अपमानित किया जा रहा है, निरंजनी अखाड़ा का संत होने के नाते मैं घोषणा करता हूं कि ऐसी मूवी बनाने वालों का सिर काटने वाले को मैं 20 लाख रुपये दूंगा. 

उनका कहना है कि वेब सीरीज आश्रम और ऐसी मूवी बनाने वाले हिंदू धर्म पर कुठाराघात कर रहे हैं. ऐसी मूवी बनाने वालों का दिन-दहाड़े कोई भी सिर काटकर लाएगा, उन्हें मैं अपने आश्रम की ओर से 20 लाख रुपये का इनाम दूंगा. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साजिशों के तहत ऐसे काम होते हैं.

बिना सिर काटे अब ये मानेंगे नहीं. मिर्ची बाबा ने कहा कि हर जगह कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हर जगह आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन कानून पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है. कानून को इन लोगों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए.  

हाल ही में आई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर विवाद जारी है. इसमें मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था. इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है. ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related