Homeमध्य प्रदेशMP में इन्द्रदेव का कहर: बिजली से अब तक 16 मौतें, भोपाल...

MP में इन्द्रदेव का कहर: बिजली से अब तक 16 मौतें, भोपाल में तेज बारिश; 4 दिन रहेगा ऐसा ही मौसम- MP WEATHER

Date:

भोपाल (MP WEATHER): मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सुबह करीब साढ़े चार बजे से इंद्रदेव अपना कहर बरपाए हुए है, सुभ से ही भोपाल में गरज-चमक के साथ कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर लगातार ही जारी है। इंदौर की बात करें तो इंदौर में रिमझिम बारिश रहेगी इसके साथ ही बालाघाट और रतलाम में अच्छी बारिश होने की पूर्ण संभावना हैम ये अगले चार दिन तक मौसम का यही मिजाज रहेगा।

बिजली गिरने से होने वाली मौतों को देखा जाए तो दो दिनों में 16 लोगों की बिजली गिरने से मौत हुई है, ताजा घटना प्रदेश के शिवपुरी जिले की है यहाँ शनिवार तड़के 4 बजे जिले के भौंती थानाक्षेत्र के ग्राम देवरी में बिजली गिरने से मां की मौत हो गई, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शांति देवी (60) और उनका बेटा झोपड़ी में सोए हुए थे।

शिवपुरी में सिंध नदी उफान पर

उधर, विदिशा के लटेरी, गुना और अशोकनगर के शाड़ौर में अधिक बारिश होने से प्रदेश के शिवपुरी में सिंध नदी उफान पर है।

प्रदेश में शुक्रवार को सिर्फ कुछ इलाकों में बारिश हुई

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कम इलाकों में बारिश हुई। उमरिया, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नर्मदापुरम, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मण्डला, भोपाल, सतना, सीधी और बैतूल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बौछारें पड़ीं। इसके अलावा अन्य इलाकों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

मध्यप्रदेश में भीगी-भीगी होगी सावन की शुरुआत

13 जुलाई को पूर्णिमा है। 14 से सावन महीने की शुरुआत होगी। बारिश के लिए अहम माने जाने वाले इस महीने का आगाज बादल और बारिश के साथ होगा। दिनभर में कई बार बारिश होने की संभावना रहेगी। पिछले साल भी सावन के अधिकांश दिनों में हल्का-हल्का पानी बरसा था। खासकर सावन सोमवार पर जरूर बारिश हुई थी। इस बार भी आसार वैसे ही बने हुए हैं।

प्रदेश के रायसेन में जमकर बरसे बदरा

रायसेन खूब पानी गिरा। जिले के उदयपुरा में सबसे ज्यादा 5.5 इंच बारिश पानी गिरा। 24 घंटे के दौरान सिलवानी में 4.5, बाड़ी में 3 इंच, सुल्तानपुर में 2.5 इंच, शहर और बरेली में 2-2 इंच बारिश हुई।

नर्मदापुरम के सोहागपुर में 3 इंच, विदिशा के नटेरन में 3 इंच, शहर में 2, ग्यारसपुर में 2 इंच, बैतूल के घोड़ाडोंगरी में 2 इंच, सीहोर में 2 इंच, अशोकनगर में 2 इंच, शिवपुरी, खरगोन, गुना, हरदा, नीमच, देवास, खण्डवा, बड़वानी, श्योपुर कलां, उज्जैन, मुरैना, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, आगर, अलीराजपुर, धार, दतिया, रतलाम, भिण्ड, मंदसौर, झाबुआ, पचमढ़ी, सागर, छिंदवाड़ा, मंडला, अनूपपुर, जबलपुर, शहडोल, पन्ना, कटनी, बालाघाट, दमोह, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, सिवनी, निवाड़ी, सतना और सीधी में भी अच्छी बारिश हुई।

आफत बनकर गिरी बिजली

रायसेन में शुक्रवार को सिलवानी के ग्राम मेहगवा कला में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 26 साल के रूपसिंह व 16 साल के सचिन (दोनों निवासी मगरमोली) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिर गई। गुना में बारिश की वजह से कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।

अलग-अलग कमरों में सो रहे 7 लोग दब गए। 6 साल के बच्चे समेत 5 से लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शीतला माता मंदिर के पास ढीमर कॉलोनी में राजाराम केवट (61) का परिवार 75 साल से इसी मकान में रह रहा था। 4-5 कमरों का कच्चा मकान था। एक हिस्से में राजाराम केवट, पत्नी के साथ रहते थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related