Homeमध्य प्रदेशJabalpur से Indore और Habibganj - Rewanchal स्पेशल ट्रेन आज से, देखें...

Jabalpur से Indore और Habibganj – Rewanchal स्पेशल ट्रेन आज से, देखें Time Table

Date:

इंदौर: लॉकडाउन के बाद से बंद रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से विशेष रेल का संचालन 6 सितंबर से किया जाएगा. पहली ट्रेन जबलपुर से इंदौर के लिए 5 सितंबर को सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी और वापसी में यह विशेष ट्रेन इंदौर से रात्रि 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन जबलपुर पहुंचेगी. आगामी आदेश तक ये स्पेशल ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी.

वहीं, जबलपुर और रीवा से भी कई ट्रेनें संचालित होंगी. जिनका शेड्यूल इस तरह है-
जबलपुर- इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस रात 11:50 pm पर होगी रवाना.
जबलपुर- रीवा इंटरसिटी शाम 4:45 pm पर होगी रवाना.
जबलपुर- सिंगरौली इंटरसिटी दोपहर 3:10 pm पर होगी रवाना.
हबीबगंज- रीवा रेवांचल एक्सप्रेस, रीवा से रात 8 pm पर होगी रवाना.

वेटिंग यात्रियों को ट्रेन में बैठने की नहीं होगी अनुमति
आदेश के मुताबिक ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट के यात्री सफर नहीं कर सकेंगे. भारतीय रेलवे की तरफ से यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि ट्रेन में भीड़ कम किया जा सके और कोरोना वायरस संक्रमण से बचा जा सके.

वहीं, ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को मास्क लगाना होगा. बिना मास्क वाले यात्रियों को सफर नहीं करने दिया जाएगा. साथ ही जर्दी, खांसी और बुखार वाले यात्रियों को भी सफर नहीं करने दिया जाएगा. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related