Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: लुटेरी दुल्हन ने की 32 शादियां, पति के घर से जेवरात-नकदी...

जबलपुर: लुटेरी दुल्हन ने की 32 शादियां, पति के घर से जेवरात-नकदी लेकर चंपत, गिरफ्तार

Jabalpur: Robber bride did 32 marriages, Champat took jewelery and cash from husband's house, arrested

Date:

जबलपुर। पड़ोसी जिले जबलपुर में एक के बाद एक 32 शादियां करने और फिर पति के घर से जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो जाने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इन दोनों शातिरों को राजस्थान के डुंगरपुर जिले की पुलिस ने सिविक सेंटर से गिरफ्तार किया। राजस्थान पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर डुंगरपुर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के बाद जबलपुर पुलिस ने भी लुटेरी दुल्हन से जुड़े लोगों की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला ने राजस्थान के अलग-अलग गांवों और शहरों में 31 और होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में एक शादी की।

जानकारी के अनुसार शहर में रहने वाली सीता चौधरी उर्फ रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी ने वर्ष 2021 में राजस्थान के झुंझनु स्थित ग्राम जोधपुरा में प्रकाशचन्द्र भट्ट से विवाह किया था। शादी के पूर्व प्रकाश चन्द्र ने एजेंट रमेश को पांच लाख रुपए दिए थे।

लेकिन शादी के सात दिन बाद ही रीना उर्फ सीता उर्फ काजल भागचंद नामक व्यक्ति के साथ जबलपुर आई और यहां से भाग निकली। रीना सारे जेवरात भी अपने साथ ले गई। इसके बाद प्रकाशचन्द्र ने मामले की रिपोर्ट 12 दिसम्बर 2021 को थाने में दर्ज कराई।

पुलिस साल भर से सीता को तलाश रही थी, लेकिन जब उसका पता नहीं चला, तो पुलिस ने जाल बिछाया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि वह गुड्डी बर्मन उर्फ पूजा बर्मन के साथ रहती है। गुड्डी के इशारे पर ही वह यह काम करती है।

इसके बाद राजस्थान पुलिस ने वर पक्ष बनकर गुड्डी से सम्पर्क किया। गुड्डी ने उन्हें आठ से दस युवतियों का फोटो भेजा, जिसमें सीता की भी तस्वीर थी। इस दौरान सीता से विवाह करने की बात कही गई। सीता ने वर बने आरक्षक को सिविक सेंटर बुलाया और एडवांस में 50 हजार रुपये मांगे।

आरक्षक दो दिन पहले सिविक सेन्टर पहुंचा। सीता को फोन लगाया। वह गुड्डी के साथ वहां पहुंची। उसने गुड्डी को अपना रिश्तेदार बताया। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद राजस्थान पुलिस दोनों को पकड़कर राजस्थान ले गई।

जांच में पता चला कि सीता और गुड्डी ने कई आधार कार्ड बनवा रखे थे। वे कई राज्यों के एजेंटों के सम्पर्क में रहीं। लिहाजा राजस्थान पुलिस से मिल रहे इनपुट के आधार पर जबलपुर पुलिस भी गुड्डी और सीता के मददगारों का पता लगाने में जुट गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related