Homeमध्य प्रदेशअस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव कैदी, इंदौर में डॉक्टरों पर किया था...

अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव कैदी, इंदौर में डॉक्टरों पर किया था पत्थरबाजी

Date:

Jabalpur News : Corona positive prisoner escaped from hospital, stoned at doctors in Indore

जबलपुर (Jabalpur News): मध्य प्रदेश के जबलपुर में मेडिकल हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने से हड़कंप मच गया. जावेद खान नाम का यह मरीज इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव करने का भी आरोपी था. उधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है. साथ ही 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन ले लिया है.

एसपी अमित सिंह ने बताया कि इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव करने के आरोप में NSA की कार्रवाई के बाद आरोपी को जबलपुर भेजा गया. उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 

रविवार को जावेद समेत 11 मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वॉर्ड में शिफ्ट किया जा रहा था. जहां से वो अचानक गायब हो गया. फिलहाल अस्पताल में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. साथ ही आरोपी जावेद खान की तस्वीर सभी थानों में भेज दी गई है. कोरोना मरीज की तलाश में शहर भर के पुलिस अमले को लगा दिया गया है.

4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
जबलपुर में अस्पताल से फरार कोरोना मरीज जावेद खान को लेकर पुलिस प्रशासन ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एक्शन ले लिया है. मामले में चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही फरार आरोपी पर एसपी अमित सिंह द्वारा 10 हजार के निमाम को पुलिस महानिदेशक ने बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related