Homeमध्य प्रदेशJabalpur Corona News: ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला के साथ पति भी...

Jabalpur Corona News: ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला के साथ पति भी कोरोना पॉजिटिव

Jabalpur Corona News: Husband also corona positive along with woman who came to Jabalpur from Australia

Date:

Jabalpur Corona News: मध्य प्रदेश के कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर पैर पसारता नजर आ रहा है। बीत दिनों आस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद परिवार जनों का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था जिसके बाद महिला के पति की रिपोर्अट भी पोस्बतिवे प्राप्त हुई.

बीते दिन शुक्रवार शाम को जारी रिपोर्ट में महिला के पति के भी कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आने की पुष्टि हुई। दंपती के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र दो हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्ट का काम करने वाली 38 वर्षीय महिला 22 दिसंबर को अपने दो बच्चों के साथ मुंबई आई थी। इसके बाद मुंबई से जबलपुर पहुंची थी। सर्दी-खांसी होने पर गुरुवार को को महिला ने अपने पति के साथ कोरोना टेस्ट कराया।

महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर में आइसोलेट कर दिया। वहीं शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में महिला के 40 वर्षीय पति को भी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पति को भी होम आइसोलेट कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय मिश्रा ने बताया कि महिला के साथ ऑस्ट्रेलिया से आए दोनों बच्चों का भी कोविड टेस्ट के लिए सैंपल वायरोलॉजी लैब भेजे गए हैं। साथ ही जबलपुर में रह रहे महिला के माता-पिता का भी टेस्ट लैब में भेजा गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related