Homeमध्य प्रदेशइंदौर कोरोना न्यूज़: इंदौर में मिले कोरोना के रिकॉर्ड 643 नये मामले,...

इंदौर कोरोना न्यूज़: इंदौर में मिले कोरोना के रिकॉर्ड 643 नये मामले, एक की मौत भी हुई

Date:

इंदौर । मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 643 नये मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा अब तक एक दिन में सबसे अधिक है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 69 हजार 671 और मृतकों की संख्या 960 हो गई है।

इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 3689 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 643 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 69 हजार 671 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 960 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 214 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

यहां अब तक 64 हजार 738 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 3973 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 600 के पार पहुंच गई है। इंदौर में अब लगातार छठवें दिन 600 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यहां रिकॉर्ड 628 नये संक्रमित मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related