Homeमध्य प्रदेशइंदौर में मिले कोरोना वायरस के 829 नये मामले, छह लोगों की...

इंदौर में मिले कोरोना वायरस के 829 नये मामले, छह लोगों की मौत भी हुई

Date:

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 829 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से छह लोगों की मौत भी हुई है।

इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1 लाख, 45 हजार 301 और मृतकों की संख्या 1307 हो गई है।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 9602 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 829 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 45 हजार 301 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से छह मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1307 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 571 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

यहां अब तक 1 लाख, 34 हजार 310 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। लंबे समय बाद उपचाररत मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंची। फिलहाल 9684 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related