Homeमध्य प्रदेशविदिशा में दुष्कर्मी तांत्रिक ने पति-पत्नी के बीच चल रही कलह मिटाने...

विदिशा में दुष्कर्मी तांत्रिक ने पति-पत्नी के बीच चल रही कलह मिटाने के बहाने किया दुष्कर्म

Vidisha: The rapist Tantric committed rape on the pretext of ending the dispute between husband and wife

Date:

विदिशा: आनंदपुरा थाना के वापचा गांव में रहने वाले तांत्रिक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे डराता धमकता रहा। इस तांत्रिक ने पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को तांत्रिक शक्तियों के जारिए खत्म करने का भरोसा दिलाया था।

आरोपित ने दुष्कर्म की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पूजा पाठ के बहाने पीडि़त पत्नी को कमरे के अंदर बुला लिया और पति को कमरे के बाहर बिठाल दिया।

इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एक महीने बाद जब पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पत्नी ने अपने पति को उस दिन हुए दुष्कर्म के बारे में बता दिया। जिसके बाद लटेरी थाने में तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि घटना करीब एक महीने पुरानी है। पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन के चलते तांत्रिक का सहारा लिया जा रहा था। इसी दौरान तांत्रिक क्रिया का सहारा लेकर आरोपित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है ।

एक महीने तक महिला को डरा धमका कर रखा आरोपित से परेशान होकर महिला ने 13 तारीख को लटेरी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा को अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा ने आरोपित के खिलाफ धारा 376 सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

कड़ी मेहनत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। 15 से 20 साल से कर रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शैतान मालवीय मुलता आनंदपुर थाना के गांव वापचा का रहने वाला है। जो करीब 15 साल से ज्यादा समय से तांत्रिक क्रियाएं कर लोगों की समस्याओं को दूर करने का दावा करता आ रहा है। जिस दिन महिला के साथ उसने रेप किया था।

साथ ही यह भी कहा कि तांत्रिक क्रिया में यह गुप्त चीजें होती इसका किसी से जिक्र नहीं किया जाता है और साथ ही यह दिलासा दिया कि अब पति पत्नी के बीच विवाद नहीं होगा, लेकिन एक महीने बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी विवाद के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

सूत्र बताते हैं कि आरोपित शैतान ने कुछ महिलाओं के साथ भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की थी। पुलिस शैतान की पूरी डिटेल निकाल रही है। लटेरी टीआई काशीराम कुशवाह ने बताया कि आरोपित शादीशुदा है परिवार में पत्नी और बच्चे भी है। आरोपी की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related