Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 162 नए मामले आए, एक...

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 162 नए मामले आए, एक व्यक्ति की मौत

Date:

भोपाल: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 162 नए मामले सामने आये और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में अब तक आए लोगों की कुल संख्या 2,56,017 तक पहुंच गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है जिससे अबतक प्रदेश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 3,819 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 614, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 227 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 28 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 34 नये मामले आये।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related