Homeमध्य प्रदेशभोपाल वासियों के लिए जरूरी खबर: 30 दिनों तक इस समय बंद...

भोपाल वासियों के लिए जरूरी खबर: 30 दिनों तक इस समय बंद रहेगा “प्रगति पेट्रोल पंप से मानसरोवर” तक का रास्ता

Important news for Bhopal residents: The road from Pragati Petrol Pump to Mansarovar will be closed for 30 days at this time.

Date:

भोपाल। भोपाल वासियों के लिए एक जरूरी खबर है, यदि आप भी भोपाल में रहते है तो आपको जरूर पूरी खबर पढना चाहिए वरना आप भी परेशानी का शिकार हो सकते है.

भोपाल के गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर की गर्डर लॉन्चिंग के लिए अगले एक महीने तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रगति पेट्रोल पंप से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के बीच की रोड बंद रहेगी।

रात में इस रोड से गुजरने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करना होगा। निर्माणाधीन फ्लाईओवर की गर्डर लॉंचिंग रात में ही की जा रही है ताकि दिन के समय शहर के इस व्यस्ततम मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन की जरूरत ना पड़े।

ट्रैफिक डायवर्जन बीती रात से शुरू हो गया है और 26 नवंबर तक रहेगा, इस दौरान 17 पिलर पर गर्डर लॉंच होंगे। इस दौरान रात 11 बजे के बाद मानसरोवर तिराहा से प्रगति पेट्रोल पंप या बोर्ड ऑफिस जाने के लिए पारुल अस्पताल, सरोजिनी नायडू स्कूल और 7 नंबर तिराहा से होकर गुजरना होगा।

ट्रै्फिक डायवर्जन के समय निर्माण एजेंसी हर महत्वपूर्ण चौराहे पर दो-दो वालेंटियर तैनात करेगी जो वाहन चालकों को गाइड करेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related