Homeधर्मChhath Puja: छठ पूजा हमारी सांस्कृतिक धरोहरः ऋतु खण्डूरी

Chhath Puja: छठ पूजा हमारी सांस्कृतिक धरोहरः ऋतु खण्डूरी

Chhath Puja: Chhath Puja is our cultural heritage: Ritu Khanduri

Date:

हरिद्वार । छठ पर्व शुक्रवार को नहाय खाय के साथ से शुरू हो गया। इस पर्व को बिहार के लोग उत्तराखंड में भी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। हरिद्वार में पूर्वांचल जन जागृति संस्था द्वारा छठ पूजा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

इसमें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और किच्छा से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि आज छठ जैसा पर्व बिहार से निकलकर पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। विशेष तौर पर उत्तराखंड में भी यह पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है।

यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इस छठ पूजा में बहुत ही कठिन व्रत रखा जाता है। इस सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखना और आगे आने वाली पीढ़ी को इस तरह से संस्कृति से परिचित करवाना होगा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि आज दुनिया में चार करोड़ लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं। हिंदुस्तान में भी लगभग तीन करोड़ लोग इस भाषा को बोलते हैं।

बहुत छोटी-छोटी संख्या में बोली जाने वाली भाषाओं को भी आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है जबकि भोजपुरी को अभी तक इसमें शामिल नहीं किया गया है। यह भोजपुरी भाषा के साथ अन्याय है और हम लोग विश्व स्तर पर भोजपुरी भाषा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे धन्यवाद देना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका संज्ञान लिया है। आज उनके द्वारा यहां भी मंच से यह मांग उठाई है। मुझे लगता है कि इसका जरूर संज्ञान लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related