Homeबॉलीवुडपठान फिल्म का जमकर हो रहा विरोध, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दीपिका...

पठान फिल्म का जमकर हो रहा विरोध, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दीपिका रही हैं टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक

Home Minister Narottam Mishra said - Deepika has been a supporter of Tukde Tukde gang

Date:

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। बुधवार को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। इसका पहला गाना ‘बेशरम रंग…’ भी रिलीज कर दिया गया है।

इसमें दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए हैं, जिसके बाद से फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आ गया है।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि फिल्म के गाने में प्रयुक्त की गई वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि यह गाना दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया है।

पठान फिल्म का जमकर हो रहा विरोध, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दीपिका रही हैं टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक

वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह निवेदन करूंगा कि इसके दृश्यों और वेशभूषा को ठीक करें। नहीं तो मध्यप्रदेश में इस फिल्म को अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए? यह विचारणीय प्रश्न होगा।

इधर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का कहना है कि वास्तव में जो चित्र दिखाया गया है, वह अभद्र और गंदा है। भारतीय संस्कृति इसे स्वीकार नहीं कर सकती। हमारे देश की ऐसी परंपरा नहीं है कि इस तरीके के अर्धनग्न चित्र नौजवानों के बीच परोसे जाएं।

उन्होंने कहा कि साजिश के तहत इस प्रकार के दृश्यों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उसकी मैं निंदा करता हूं। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि ऐसे दृश्यों को सेंसर बोर्ड ने कैसे परमिशन दे दी। भगवा रंग को बेशरम रंग कहना गलत है। फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए।

बता दें कि आगामी 25 जनवरी को पठान फिल्म रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट करने की मांग उठ रही है। यूजर्स ने फिल्म को हॉलीवुड मूवी को वॉर और मार्वल्स की कॉपी बताया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related