Homeमध्य प्रदेशग्वालियर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज, जमीन पर बैठकर...

ग्वालियर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज, जमीन पर बैठकर चलाया कुम्हार का चाक, बनाया मिट्टी का दीया

Gwalior: Different style of Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia, sitting on the ground, operated a potter's wheel, made an earthen lamp

Date:

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर के प्रवास रहे। यहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने यहां एक कुम्हार को देख अपनी गाड़ी रुकवाई और मिट्टी के दीये बनाने वाला चाक चलाया। उन्होंने जमीन पर बैठकर दीया भी बनाया।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर प्रवास के दौरान किशनबाग इलाके में 30 बेड के अस्पताल और सड़क का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर जाने के दौरान बहोड़ापुर इलाके से उनका काफिला निकल रहा था।

इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक कुम्हार को चाक पर दीया बनाते देखा। सिंधिया ने काफिला रुकवाया। फिर कुम्हार को किनारे हटाकर खुद जमीन पर बैठकर चाक थाम लिया।

उन्होंने चाक घुमाकर मिट्टी का दीया बनाया। इसके बाद कुम्हार को धन्यवाद देते हुए आगे चल दिए।

इस मौके पर उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह बात स्पष्ट है कि सरकार जनता के विश्वास और उम्मीदों पर खरी उतरी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related