Homeमध्य प्रदेशसद्भावना कार्यक्रम: एमपी के मुख्यमंत्रीमोहन यादव को भेंट किया गया असम में...

सद्भावना कार्यक्रम: एमपी के मुख्यमंत्रीमोहन यादव को भेंट किया गया असम में बना विशेष तिरंगा

Date:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में असम के तिनसुकिया में हस्तनिर्मित विशेष तिरंगा भेंट किया गया। सैनिक परिवार की वीर नारियां असम में भारतीय सेना की सद्भावना कार्यक्रम अंतर्गत संचालित लायपुली स्टिचिंग सेंटर में यह तिरंगे तैयार करने का कार्य करती हैं।

इसमें मशीनों का उपयोग न किया जाकर, तिरंगे पूर्णत: हस्तकला से निर्मित किये जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन के श्री निखिल दवे और श्री प्रखर दवे ने मुलाकात कर यह विशेष तिरंगा भेंट किया।

लिट चौक फाउंडेशन द्वारा नागरिकों को राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जांबाज सिपाहियों और सैन्य अधिकारियों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से केन्द्र में निर्मित तिरंगे झंडे विशिष्ट व्यक्तियों को भेंट किए जाते हैं।

तिरंगों के निर्माण से अर्जित आय भी सैनिक परिवारों के कल्याण के लिये व्यय की जाती है। राष्ट्र के लिए सैनिकों के योगदान के पुण्य स्मरण और युवा पीढ़ी को बलिदानियों के शौर्य से अवगत कराने के लिए इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related