Homeधर्मश्रावण का पहला सोमवार आज: भोपाल में  के बनेगा फूल बंगला...

श्रावण का पहला सोमवार आज: भोपाल में  के बनेगा फूल बंगला और शिवलिंग, गुफा मंदिर में रुद्राभिषेक

First Monday of Shravan today: Flower bungalow and Shivling will be built in Bhopal, Rudrabhishek in cave temple

Date:

भोपाल । सावन माह का पहला सोमवार आज है। राजधानी में श्री बड़वाले महादेव, गुफा मंदिर, श्री मुक्तेश्वर महाराज मंदिर छोला, श्री पिपलेश्वर मंदिर कोटरा गांव, मां पहाड़ा वाली मंदिर कोलार नयापुरा, श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा, शाहपुरा शिव मंदिर सहित शहर के सभी शिवालयों में सुबह से शिवजी के अभिषेक शुरू हो चुके हैं।

सुबह छह बजे से शिवालयों में बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कोरोना के कारण दो साल बाद शिव मंदिरों में सावन सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।

बाबा बटेश्वर के लिए बनेगा फूल बंगला, भक्तों को बांटेंगे पौधे

श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर बाबा बटेश्वर को फूलों के बंगले में विराजित किया जाएगा। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पौधे वितरित कर हरियाली से खुशहाली का संदेश दिया जाएगा।

मंदिर समिति के अनुसार श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रातः काल रुद्राभिषेक पंचामृत पूजन एवं शाम को मोगरा, सेवंती तथा गुलाब के फूलों से बंगला बना कर बाबा बटेश्वर को बैठाया जाएगा। नौ बजे महाआरती होगी। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को एक-एक पौधा दिया जाएगा और उनका पंजीयन होगा। पौधे की देखरेख भी की जाएगी।

सुभाष कॉलोनी में बनेंगे शिवलिंग, गुफा मंदिर में रुद्राभिषेक

अशोका गार्डन के सुभाष कालोनी बी सेक्टर स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में आज शिवलिंग बनाए जाएंगे। इसके बाद अभिषेक और आरती होगी। पं. अनिल दुबे ने बताया कि सावन माह के चौथे दिन रविवार को भी भक्तों ने 5100 पार्थिव शिवलिंग बनाए थे।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को गुफा मंदिर मे प्रातः काल ब्रह्ममुहुर्त मे भगवान शिव का गुफा मंदिर भोपाल के मंहत रामप्रवेश दास के सानिध्य में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक, शिवमहिमन स्तोत्र, शिव तांडव स्तोत्र, रूदाष्टकम आदि का पाठ किया जाएगा। भगवान भोलेनाथ का फूल पत्र विल्वपत्र धतुरा आदि सामग्रियों से भव्य श्रृंगार होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related