Homeमध्य प्रदेशMP के मंदसौर में तेज बारिश से झूम उठे किसान, मंडी में...

MP के मंदसौर में तेज बारिश से झूम उठे किसान, मंडी में उपज छोड़ जमकर किया डांस

Farmers stunned by heavy rain in Mandsaur, MP, danced fiercely leaving produce in the market

Date:

मंदसौर। जिले के कई हिस्सों में मंगलवार तड़के जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अचानक बिजली की चमक, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई तेज बारिश से मंडी में फसल बेचने आए किसान खुशी से झूम उठे।

देर रात जिले में 30 मिनट बारिश हुई, इससे कृषि उपज मंडियों में रखी फसल गीली हो गई। प्री मानसून की इस बारिश से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मंडी में उपज लेकर कतार में खड़े किसानों ने अचानक हुई बारिश में नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इससे पहले सोमवार को प्रदेश में दिनभर धूप रही, लेकिन शाम को राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। राजधानी भोपाल में भी देर रात जमकर पानी बरसा।

मंदसौर जिले के कई इलाकों में मंगलवार को तड़के 3:30 बजे बाद मौसम में बदलाव आया। धूल उड़ाती हवाओं के साथ बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट से साथ सुबह चार बजे से तेज बारिश भी हुई।

लगभग आधे घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा। जिले के मल्हारगढ़, सीतामऊ, दलौदा तहसील के अनेक गांवों में भी आंधी के साथ बरसात हुई।

तड़के मंडी के बाहर लहसुन, प्याज व अन्य उपज लेकर खड़े किसानों ने आंधी व बारिश के बाद भगवान सांवरियाजी के भजनों पर काफी देर तक नृत्य भी किया। मंगलवार सुबह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हुआ।

किसानों ने कहा कि अपनी उपज लेकर मंडी गेट पर प्रवेश के इंतजार में खड़े थे। आंधी के साथ बरसात हो गई। वैसे भी सभी के पास लहसुन अधिक है और अभी भाव भी कम ही मिल रहे हैं। ऐसे में उनका और क्या बिगड़ जाएगा। इसलिये सांवरिया सेठ के भजन पर नृत्य ही कर लिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related