Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया...

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, फिर सात माह बाद नशे में धुत्त होने के बाद खुद ने उगला सच

Dead body buried in the house after killing a friend in Bhopal, the capital of Madhya Pradesh, then after seven months after getting drunk, he himself spewed the truth

Date:

भोपाल । राजधानी भोपाल में एक युवक की गुमशुदगी के सात माह बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। युवक के गुंडे दोस्त ने ही उसकी हत्या कर उसके शव को दो टुकड़े में अलग कर घर में दफना दिया था।

सोमवार रात को आरोपित ने मोहल्ले वालों से विवाद के बाद नशे में पूरा सच उगल दिया। रहवासियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस ने उसके मकान से मृतक का शव बरामद किया है। आरोपित ने उसका धड और सिर काटकर अलग-अलग दफनाया था। पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बाद में आरोपित और उसके साथ रहने वाली एक युवती को हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे का एक कारण लव ट्राएंगल भी बताया जा रहा है।

जानकारी अनुसार पूरा मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र के 11 नंबर साईं बाबा नगर का है। हबीबगंज थाना प्रभारी भानसिंह प्रजापति ने बताया कि 12 नंबर सांई मंदिर के पीछे रहने वाली महिलाएं सोमवार रात थाने पहुंचीं थी। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला गुंडा शमशेर उर्फ बब्बू नशे की हालत में लोगों को धमका रहा है।

वह चीख-चीख कर रह रहा कि उसने शिवदत्त भालेराव उर्फ शिवा की हत्या कर उसे दफना दिया है। इस तरह तुम लोगों को भी मार डालेगा। पुलिस ने शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भालेराव की हत्या करना कबूला।

पुलिस ने उसकी झुग्गी की तलाशी ली तो बाथरूम में भालेराव का कटा हुआ सिर मिला, पास में ही उसका धड़ जमीन पर दफनाया हुआ मिला। शमशेर ने पुलिस को बताया कि सात माह पहले अक्टूबर में उसने भालेराव की हत्या कर दी थी।

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक टीटी नगर इलाके में रहने वाला शिवदत्त भालेराव उर्फ शिवा अक्टूबर 2021 में अपने घर से लापता हो गया था। वह पुताई का काम करता था। काफी तलाश करने के बाद उसका कहीं पर पता नहीं चला तो पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

आरोपित शमशेर से उसकी दोस्ती थी। दोनों अक्सर शराब साथ में ही पीते थे, लेकिन उस समय कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या का कारण प्रेम त्रिकोण नजर आ रहा है।

पुलिस ने इस मामले में हबीबगंज इलाके के बदमाश बबलू उर्फ शमशेर और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती को उसकी प्रेमिका बताया जा रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related