Homeमध्य प्रदेशकिसानों को आसानी से मिले खाद, मध्यप्रदेश में खाद की कोई कमी...

किसानों को आसानी से मिले खाद, मध्यप्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं : सीएम शिवराज

Farmers get fertilizers easily, there is no shortage of fertilizers in Madhya Pradesh: CM Shivraj

Date:

भोपाल (मध्य प्रदेश) : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद आसानी से मिल जाए, ताकि उन्हें लाइन में न लगना पड़े. प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन वितरण व्यवस्था में कमी हो तो उसे ठीक किया जाए. सभी कलेक्टर मामले को संज्ञान में लेकर उचित व्यवस्था करें।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है. केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख एल मांडविया से पूरा सहयोग मिला है।

शुक्रवार को उन्होंने अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उर्वरक वितरण में समस्या का सामना कर रहे कुछ जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की. इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल, राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने सतना, राजगढ़, सागर और नीमच जिलों के कलेक्टरों से उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण केंद्रों की संख्या और वितरण व्यवस्था के संबंध में बात करने के बाद निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कहीं भी कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए।

कटनी कलेक्टर ने कहा कि बैंककर्मी सहयोग कर रहे हैं. शाम चार बजे के बजाय शाम साढ़े पांच बजे तक वितरण की व्यवस्था की गई है। बैंक देर शाम तक आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। उन्होंने अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव सहकारिता केसी गुप्ता दमोह से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए. उन्होंने सागर, छतरपुर व दमोह जिले में खाद वितरण की व्यवस्थाओं का भ्रमण कर देखा है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related