Homeमध्य प्रदेशएमपी के बुरहानपुर में एक दरगाह में मिली मासूम की लाश, कटी...

एमपी के बुरहानपुर में एक दरगाह में मिली मासूम की लाश, कटी थी नाक और बंधे थे हाथ-पैर; हत्या की आशंका

Dead body of an innocent found in a dargah in Burhanpur, MP, nose was severed and hands and feet were tied; suspicion of murder

Date:

Burhanpur Murder News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के गणपति नाका क्षेत्र के आजाद नगर स्थित दरगाह में शनिवार सुबह एक सत्रह वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश मिली थी, लाश जिस हाल में मिली उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी, किशोरी के लाश बरामद होते समय देखा गया कि उस मासूम बच्ची के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसकी नाक भी कटी हुई थी।

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वैसे ही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हाल फिलहाल तक स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के प्राप्त जानकरी के अनुसार, नाबालिग किशोरी दरगाह के पास लगे क्षेत्र की ही रहने वाली है, जो बीते दिन शुक्रवार रात से लापता थी। परिजन रातभर मासूम को तलाशते रहे, लेकिन उसकी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली।

शनिवार सुबह जब कुछ लोग दरगाह के अंदर पहुंचे, तो यहां झाड़ियों में उसका शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने तत्काल पुलिस और आस-पास के लोगों की इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि रात में दरगाह में कौन-कौन आया था और किशोरी यहां किसके साथ आई थी।

बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि शनिवार सुबह 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का शव दरगाह के अंदर झाड़ी से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय होगा की किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related