Homeमध्य प्रदेशENGINEER CHAIWALA CHHINDWARA;सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया चायवाला

ENGINEER CHAIWALA CHHINDWARA;सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया चायवाला

Date:

CHHINDWARA NEWS : ENGINEER CHAIWALA : ये खबर है मध्य प्रदेश के छिंदवाडा जिले की जिन्दगी की इस दौड़-भाग भरी में हर एक शख्स जिंदगी में सिर्फ यही चाहत है की उसे काम से सुकून मिले. इसी सुकून की चाहत में छिंदवाड़ा (Chhindwara) के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) ने नौकरी छोड़ दी. उसने चाय की दुकान खोल ली. जिसका नाम इंजिनियर चायवाला (ENGINEER CHAIWALA) है

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) शहर में एक युवा ने इंजीनियर चायवाला (ENGINEER CHAIWALA) के नाम से चाय की दुकान खोली है. इसकी काफी चर्चा है. चाय की दुकान में लगे हुए बोर्ड पर लिखे हुए शब्द लोगों को आकर्षित कर रहे है. बोर्ड पर कुछ इस प्रकार लिखा हुआ है ‘वैसे तो मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं, मैं कई कंपनियों में काम कर चुका हूं. जहां पैसे तो मिलते थे, लेकिन सुकून नहीं. मैं हमेशा से ही बिजनेस करना चाहता था’ इस चायवाले का नाम अंकित नागवंशी है.

अंकित नागवंशी मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) नौकरी करता था. उसका पैकेज लाखों में था, लेकिन वहां उन्हें वो सुकून नहीं मिला जिसकी उसे चाहत थी. इसलिए उसने शहर के ELC चौक छिंदवाडा में खुद का चाय का ठेला लगाकर व्यापार शुरू किया, दुकान का नाम रखा ‘इंजीनियर चायवाला’ (ENGINEER CHAIWALA).

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया ENGINEER CHAIWALA

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

पैसा तो था पर सुकून नहींENGINEER CHAIWALA

इंजीनियर चायवाला ने बताया कि मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने के बाद उसने पैसा तो बहुत कमाया, लेकिन उसे सुकून नहीं मिला. अंकित ने बताया कि जब वह ऑफिस में काम करने जाता था तो वहां पर उनके टेबल में रोजाना दो टाइम चाय आती थी. जब वह चाय बेचने वालों से उनकी कमाई के बारे में पूछता तो वो लाखों में बताते थे. ऐसे में अंकित नागवंशी ने सोचा कि जब दूसरों की नौकरी करके लाखों कमाते हैं तो क्यों न खुद का रोजगार किया जाए. जिससे सुकून भी मिलेगा और शांति. साथ ही परिवार को समय भी दे पाएंगे.

टाइमिंग से बनती है चायENGINEER CHAIWALA

अंकित चाय में इंजीनियरिंग तड़का लगाते हैं और टाइमिंग के हिसाब से चाय में सामग्री डालते हैं. चाय का स्वाद अच्छा लाने के लिए हर दिन नए प्रयोग करते हैं. टाइमर के साथ देखा देखते हैं कि चायपत्ती, शक्कर, तुलसी की पत्तियां और इलायची कब डाली जानी है, तब कहीं जाकर बनती इंजीनियर की चाय.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related