Homeमध्य प्रदेशइंदौर हवाई अड्डे पर प्लेन की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, ये रही...

इंदौर हवाई अड्डे पर प्लेन की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, ये रही वजह

Date:

इंदौर: इंदौर से चेन्नई जा रही इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट के कांच में दरार आने से फ्लाइट को देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी

जानकारी के मुताबिक प्लेन के फ्रंट ग्लास पर दरार आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जहाज में 94 यात्री सफर कर रहे थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे प्लेन से चेन्नई भेज दिया गया है।

बता दें कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इंदौर से चेन्नई के लिए प्लेन ने उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान फ्लाइट के कांच में दरार आ गई, जिसके चलते फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर 4 बजकर 3 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी कई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related