Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच MP कांग्रेस की मांग, मेलों...

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच MP कांग्रेस की मांग, मेलों उत्सवों पर तीन महीने रोक लगाये शिवराज सरकार

Demand of MP Congress amid rising corona infection in Madhya Pradesh Shivraj government should ban fairs and festivals for three months

Date:

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मप्र बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए वन मेले, भोजपाल मेले, विज्ञान मेले के शासकीय आयोजनों के बाद रोजगार मेलों में शासकीय स्तर पर भीड़ जुटाने के प्रयासों को विरोधाभासी बताते हुए इन पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का मास्टर प्लान: इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत इन 5 शहरों में पहले बंद होंगे स्कूल

गुप्ता ने कहा यह तो चोर से कहो चोरी करो और साहूकार से कहो जागते रहो की नीति है। इससे कल को प्रदेश में बड़ी जनहानि का खतरा भी हो सकता है।

भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अट्ठाईस गुना रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सरकार की नीतियां स्पष्ट नहीं है। प्रदेश दूसरी लहर का जलजला भुगत चुका है।

यह भी पढ़े: मप्र कोरोना अपडेट: 24 घंटों में मिले 3639 कोरोना पॉजिटिव केस, इंदौर,भोपाल,ग्वालियर, जबलपुर में ज्यादा पॉजिटिव केस

तब सरकार असहाय सी होकर दूर खड़ी हो गई थी और भगवान भरोसे प्रदेश की जनता जान बचाने के लिए जूझ रही थी। क्या ऐसे विरोधाभासी फैसले प्रदेश की जनता को उसी खतरे में नहीं ढकेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भोपाल: एनएसयूआई मेडिकल विंग ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया सूर्य नमस्कार – MP NEWS

कांग्रेस नेता ने कहा कि रोजगार देने के नाम पर सरकार ने जिस उद्योगों की मेपिंग करने का डिंडोरा पीटा था उसके माध्यम से कितने लोगों को रोजगार मिला यह सार्वजनिक करे।बेरोजगारों का पंजीकरण शुरू करे और बताये कि विगत रोजगार मेलों में किन कंपनियों ने कितने बच्चों को रोजगार दिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related