Homeमध्य प्रदेशMP में 10 दिनों में 5 फीसद घटा कोरोना वायरस पॉजीटिविटी रेट,...

MP में 10 दिनों में 5 फीसद घटा कोरोना वायरस पॉजीटिविटी रेट, कम हुए एक्टिव केस – MP CORONA

Date:

भोपाल, । ऐसे समय में जबकि हर तरफ से डराने वाली खबरें आ रही हैं, मध्यप्रदेश से एक राहत भरी खबर है। यहां पिछले 10 दिनों में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं और पॉजीटिविटी रेट 5 प्रतिशत कम हो गया है। इन आंकड़ों को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मध्यप्रदेश में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 25 अप्रैल से 4 मई तक 1,25,681 पॉजिटिव केस मिले जबकि इस दौरान 1,27,044 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अप्रैल माह में हर दिन एक्टिव केस बढ़ते गए लेकिन 26 अप्रैल के बाद से इसमें गिरावट शुरू हो गई है।

वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 89240 है। अनुमान लगाया जा रहा था कि 30 अप्रैल तक यह 1 लाख हो जाएगी। इस बीच संक्रमण की रफ्तार स्थिर हो गई। हर दिन 12 से 13 हजार केस मिल रहे हैं। पिछले 10 दिन के आंकड़ों को देखें तो इस दौरान 3,294 एक्टिव केस कम हुए हैं, इससे अस्पतालों पर दबाव भी कम होना शुरू हो गया है।

कोरोना का 10 दिन का ट्रेंड देखें तो एक्टिव केस 4 दिन में 8,403 बढ़े, लेकिन 6 दिन में 8,526 कम हो गए।बीते 24 घंटे में प्रदेश के 4 बड़े शहरों में 5266 नए केस सामने आए हैं। 28 की मौत भी हुई है। इंदौर में सबसे ज्यादा 1792 मरीज सामने आए हैं और स्वस्थ भी 2697 हुए हैं।

यहां 8 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। भोपाल में 1584 नए संक्रमित मिले, जबकि 6 की मौत हुई है। राजधानी में 1586 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबलपुर में 4787 सैंपल की जांच में 870 नए केस मिले हैं। यहां भी 6 की जान गई है, 813 स्वस्थ हुए हैं। ग्वालियर में 4126 सैंपल में से 1020 पॉजिटिव आए हैं। यहां 8 लोगों की मौत हुई है 1167 स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related