Homeमध्य प्रदेशतिरंगा सम्मान महोत्सव और आदिवासी सम्मान उत्सव मनाएगी कांग्रेस, बड़े नेता होंगे...

तिरंगा सम्मान महोत्सव और आदिवासी सम्मान उत्सव मनाएगी कांग्रेस, बड़े नेता होंगे शामिल- MP NEWS

Congress will celebrate Tiranga Samman Mahotsav and tribal honor festival, big leaders will be involved- MP NEWS

Date:

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर 9 अगस्त को पातालपानी में टंट्या मामा और जानापाव में भगवान परशुराम को प्रणाम करेंगे।

इसके साथ ही कांग्रेस भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा सम्मान महोत्सव और आदिवासी सम्मान उत्सव मनाएगी। आजादी की हीरक जयंती वर्ष पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदिवासी क्षेत्रों में तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले इस तिरंगा महोत्सव व पदयात्रा की शुरुआत मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आदिवासी बलिदानी वीर टंट्या भील की जन्मभूमि इंदौर के पातालपानी से करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया गया है।

इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर में आदिवासी बलिदानी नेता टंट्या भील की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा सम्मान महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वहीं 9 से 15 अगस्त तक संभागीय शहरों में होने वाले कार्यक्रमों में तिथिवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 9 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पातालपानी (इंदौर), 10 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ग्वालियर, 11 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सागर, 12 अगस्त को चंबल संभाग में सुरेश पचौरी और शहडोल संभाग में राज्यसभा सांसद राजमणी पटेल, 13 अगस्त को रीवा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया और उज्जैन में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव, 14 अगस्त को जबलपुर में विवेक तन्खा और इंदौर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह आजादी के हीरक जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

वहीं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भोपाल में और सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं विभिन्न जिला, शहर एवं ब्लाकों में, गांव, कस्बों में कांग्रेस कमेटियों द्वारा तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित होंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related