Homeमध्य प्रदेशसीएम शिवराज ने राज्यस्तरीय कोविड वैक्सीन प्रिकॉशन डोज अभियान का किया शुभारंभ

सीएम शिवराज ने राज्यस्तरीय कोविड वैक्सीन प्रिकॉशन डोज अभियान का किया शुभारंभ

CM Shivraj launches state level Kovid Vaccine Precaution Dose Campaign

Date:

मध्य प्रदेश में कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेशवासियों को नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज का राज्यस्तरीय अभियान गुरुवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 9.50 बजे भोपाल के जहांगारीबाद स्थित प्रोतिमा मलिक महिला पुलिस अस्पताल में इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नि:शुल्क बूस्टर डोज लगवाने के इस राज्यस्तरीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी अवश्य निभाएं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत निःशुल्क बूस्टर डोज के राज्य स्तरीय अभियान का आज से शुभारम्भ हो रहा है। अभियान के अंतर्गत सितंबर तक अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधयां संचालित की जाएंगी।

टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे। बूस्टर डोज लगए जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की गई है। जिन व्यक्तियों को दोनों डोज लगे हुए छह माह हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज लगवाने की पात्रता है।

प्रदेश की जनता ने पहला और दूसरा डोज लगवाने में देश में रिकार्ड स्थापित किया था। इसी तरह अब बूस्टर डोज लगवाने के इस अभियान को भी सफल बनाने में नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि आगामी 27 जुलाई को, 3, 17 व 31 अगस्त को और 14 एवं 28 सितंबर को जनभागीदारी से कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा।

मैं सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी यह अपील करता हूं कि आपके कार्य क्षेत्र में एक भी पात्र व्यक्ति बिना वैक्सीनेशन के नहीं रहना चाहिए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related