Homeमध्य प्रदेशछिंदवाडाMP News: एमपी के छिंदवाड़ा में ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की...

MP News: एमपी के छिंदवाड़ा में ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की कोशिश, संचालक को लगी गोली – Video Viral

MP News: एमपी के छिंदवाड़ा में ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की कोशिश, संचालक को लगी गोली - Video Viral

Date:

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के छोटी बाजार क्षेत्र में सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे श्री दुर्गा ज्वेलर्स में एक व्यक्ति बाइक से ज्वेलर्स दुकान पहुंचा। दुकान में प्रवेश करते ही ही साथ लाए बंदूक को सोहन ताम्रकार के सामने तान दिया।

इस पर सोहन हड़बड़ा गए और उन्होंने कहा कि यह क्या कर रहे हो कौन हो तुम? इस पर लुटेरे ने धमकी देते हुए कहा कि माल निकालो। साथ ही हवाई फायर करने लगा।

इस पर व्यापारी चिल्लाने लगा। आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर दुकान पहुंचे। जहां का नजारा देख सब हतप्रभ रह गए। वहीं हिम्मत जुटाकर लोगों ने साहस का परिचय देते फरार हो रहे बंदूकधारी लुटेरे को पकड़ लिया।

MP News: Big robbery attempt in jewelry shop in Chhindwara, MP, operator shot – Video Viral

वही इस बीच घायल हुए सोहन ताम्रकार को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा पहुंचाया गया।

इस मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा विनायक वर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बाइक से आकर अपने साथ लाए बंदूक से गोली चलाकर जेवरात लूटने का प्रयास किया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, आरोपित संदेही से पूछताछ जारी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

दुकान से ज्वेलरी देने से मना करने पर उसने अपने पास रखी मशीन गन से हवाई फायर किया। इस दौरान दुकान संचालक के पेट में गोली लग गई

घायल शख्स की हालत गंभीर
सीएसपी अमन मिश्रा के मुताबिक, घटना को अंजाम देने में सिर्फ एक ही आरोपी शामिल था, जिसने मशीन गन से फायर किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घायल शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी ने किए तीन फायर
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकानदार को बचाने के लिए आ रहे लोगों पर भी फायर किया, जिसमें दुकानदार का भतीजा, पत्नी और अन्य लोग बाल-बाल बचे। हालांकि आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

मौके पर पहुंचे एसपी
छोटी बाजार में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सभी तरफ नाकेबंदी कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा भी मौके पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related