Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सिर्फ युवाओं को प्राथमिकता देगी भाजपा...

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सिर्फ युवाओं को प्राथमिकता देगी भाजपा : पी. मुरलीधर राव

Date:

इंदौर। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा टिकट देने में युवाओं को प्राथमिकता देगी। भारतीय जनता पार्टी युवाओं की पार्टी है और नगर सरकार में नौजवान ही जनप्रतिनिधि होते हैं। यह बात भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने रविवार को इंदौर में कही। राव यहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने आए थे। राव ने कहा, निकाय चुनाव के जरिये हम ऐसी टीम खड़ी करना चाहते हैं, जो अगले 25 साल तक पंचायत से लेकर संसद तक में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर सके।

वंशवाद के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो वंशवाद या परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती। निकाय चुनाव में भी भाजपा परिवारवाद पर कोई समझौता नहीं करेगी। जो ‘कार्यकर्ता’ की परिभाषा के दायरे में आएंगे, वही टिकट के हकदार होंगे। पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का भी सम्मान होगा। पार्टी उनके अनुभव का लाभ लेगी। ऐसे वरिष्ठ नेताओं का कहां उपयोग करना है, पार्टी इस पर विचार कर रही है।

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा कांग्रेस का षड्यंत्र

राव ने आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में कांग्रेस का राजनीतिक षड्यंत्र नजर आता है। कांग्रेस इसकी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। भाजपा जनता के सामने कांग्रेस के इस षड्यंत्रकारी चेहरे को उजागर करेगी।

2023-24 के चुनावों का रोडमैप तैयार

बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया है कि हर कमजोरी को दूर कर पार्टी को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाना है। कामकाज को नई तकनीक के साथ विस्तार देकर आत्मनिर्भर बनाना है। पार्टी को नए सिरे से खड़ा कर विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां भी पार्टी ने शुरू कर दी हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...