मध्यप्रदेश में मानसून को लेकर सामने आई बड़ी खबर; इस दिन मप्र में प्रवेश करेगा मानसून – MP MONSOON NEWS

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

mp-monsoon-news

MP MONSOON UPDATE: देश के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 मई तक मानसून केरल के तट पर पहुंच सकता है, इस पूर्वानुमान के अनुसार मानसून अपनी निर्धारित तारीख से लगभग 5 दिन पहले चल रहा है; क्केयोंकि रल के तट पर मानसून की तारीख 30 मई रहती है

मध्य प्रदेश में मानसून कब आएगा? 2022 की तारीख

मध्य प्रदेश में मानसून (MP MONSOON DATE) की तारीख 1 जून से 30 सितंबर (1st June to 30 September) तक होती है, मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीखों पर मानसून पहुंचता है लेकिन मध्यप्रदेश में माँ\मानसून के प्रवेश की बात करें तो मध्यप्रदेश में 15 जून को मानसून का प्रवेश माना जाता है, इसी दिन मानसून की पहली बारिश होती है।

इस साल केरल के तट पर 4-5 दिन पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है अतः मध्यप्रदेश में भी 4-5 दिन पहले मानसून आ सकता है। यानी मानसून की पहली बारिश 10 जून को हो सकती है। 

मध्यप्रदेश में Pre-Monsoon की गतिविधियां 

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार पश्चिम बंगाल के समुद्र में जिस तरह के तूफान उठ रहे हैं उसके कारण 16 मई से प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

इस साल भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में मानसून की बारिश सबसे ज्यादा होगी। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। शेष मध्यप्रदेश में स्थिति थोड़ी नरम गरम रह सकती है।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment