Homeमध्य प्रदेशBHOPAL में दर्दनाक सड़क हादसा: लोडिंग ऑटो को टक्कर मारने के बाद...

BHOPAL में दर्दनाक सड़क हादसा: लोडिंग ऑटो को टक्कर मारने के बाद घर में घुसा डंपर, दो की मौत

Date:

भोपाल, । राजधानी में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले लोडिंग ऑटो वाहन को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा।

इस हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर घटनास्थल से भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है।

हनुमानगंज टीआई महेंद्र सिंह के अनुसार छोला रोड पर रविवार सुबह गणेश मंदिर की ओर से नादरा बस स्टैंड की ओर जा रहे सब्जी के लोडिंग एमपी नंबर वाले ऑटो वाहन को एमपी नंबर वाले डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया।

हादसे में लोडिंग ऑटो वाहन में सवार ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इनमें से राहुल नागर (32) एवं आनंद बनकर (20) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद डंपर का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों अमन जेट और सनी साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर में रेत भरी हुई थी। डंपर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि घटना के बाद वह दुकानों और घर में घुस गया। लोडिंग ऑटो (आपे) वाहन को टक्कर मारते के बाद वह हाथ ठेलों और सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों को तोड़ते हए एक मकान की दीवार तोड़ते हुए घुस गया। गनीमत रही कि उस दौरान मकान में अंदर कोई नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related