Homeमध्य प्रदेशBHOPAL NEWS : महिला SI ने शुरू किया कम्युनिटी किचन, मिल रही...

BHOPAL NEWS : महिला SI ने शुरू किया कम्युनिटी किचन, मिल रही तारीफ

महिला पुलिसकर्मियों की बदौलत पुलिस कर्मियों को दोनों सयम शुद्ध और ताजा खाना मिल रहा है.

Date:

भोपाल: कोरोना वायरस संकट के इस समय पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी में लगे हुए हैं. उनको खाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए निशातपुरा थाना पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर उर्मिला यादव ने थाने के अन्य महिला स्टाफ के सहयोग से कम्युनिटी किचन की शुरूआत किया है. जिसकी वजह से पुलिस कर्मियों को समय पर खाना मिल रहा है और उन्हें खाने के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ रहा है. निशातपुरा थाना पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर के इस कदम की अब सब सराहना कर रहे हैं.

मस्जिद में 25 से ज्यादा लगे थे नमाज में, मौलवी के खिलाफ केस दर्ज | MP News(Opens in a new browser tab)

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया है कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने में पुलिस के जवान निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे समय में  पुलिसकर्मियों की सहूलियत और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए थाना निशातपुरा की महिला एसआई उर्मिला यादव की पहल पर अन्य महिला स्टॉफ के सहयोग से थाना परिसर के पास ही एक मैरिज गार्डन मे खाना बनाया जा रहा है. इन महिला पुलिसकर्मियों की बदौलत पुलिस कर्मियों को दोनों सयम शुद्ध और ताजा खाना मिल रहा है.

उन्होंने बताया है कि कम्यूनिटी किचन में पुलिस कर्मियों की डाइट का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. खाने में दाल रोटी, आलू की सब्जी और चावल के साथ सलाद भी दिया जा रहा है. कोरोना का संक्रमण पुलिस कर्मियों तक न पहुंचे इसके लिए खाना बनाने से लेकर खाना परोसने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. 

कोरोना : 15,000 करोड़ रुपए का राज्यों को पैकेज मंज़ूर(Opens in a new browser tab)

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 130 से ज्यादा हो चुकी है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में रविवार सुबह राष्ट्रीय...