Homeमध्य प्रदेशBhopal Jama Masjid: भोपाल की जामा मस्जिद में भी शिव मंदिर होने...

Bhopal Jama Masjid: भोपाल की जामा मस्जिद में भी शिव मंदिर होने का बड़ा दावा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दिया ज्ञापन – MP NEWS

Bhopal Jama Masjid: Bhopal's Jama Masjid also claims to have a Shiva temple, memorandum given to Home Minister Narottam Mishra - MP NEWS

Date:

भोपाल । वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद (GYANVAPI MASJID) में सर्वे के दौरान शिवलिंग (SHIVLING) पाए जाने के बाद अब राजधानी भोपाल (BHOPAL) की एक मस्जिद (JAMA MASJID) में भी शिव मंदिर (SHIV MANDIR) होने की बात कही जा रही है। संस्कृति बचाओ मंच की ओर से गुरुवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इस आशय का ज्ञापन दिया गया है। यह भी पढ़ें: Bhopal Jama Masjid: भोपाल की जामा मस्जिद विवाद के बीच चर्चा में आया काजी का पत्र, काजी ने आवाम से कही ये बड़ी बात – MP NEWS

संस्कृति बचाओ मंच ने मंदिर होने का दावा करते हुए भोपाल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण की मांग की

भोपाल के चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए सर्वे की मांग की गई है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को इस आशय का ज्ञापन सौंपा है।

यह भी पढ़ें: Bhopal Jama Masjid: भोपाल की जामा मस्जिद विवाद के बीच चर्चा में आया काजी का पत्र, काजी ने आवाम से कही ये बड़ी बात – MP NEWS

उन्होंने बताया कि भोपाल की आठवीं शासक कुदेशिया बेगम ने अपनी आत्मकथा हयात ए कूदीस में यह उल्लेख किया है कि भोपाल की जामा मस्जिद में शिव मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया था।

इस मस्जिद का निर्माण 1832 ईसवी में प्रारंभ होकर 1857 ईसवी में पूर्ण हुआ। यहां पर एक विशाल शिव मंदिर था। तिवारी ने कहा कि वह इसे लेकर कोर्ट में भी याचिका दायर करेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related