Homeमध्य प्रदेशBF ने GF का किया मर्डर पहुंचा थाने, BF ने कहा ब्लैकमेलर...

BF ने GF का किया मर्डर पहुंचा थाने, BF ने कहा ब्लैकमेलर थी, मार डाला – MP NEWS

Date:

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) जिले के BF ने अपनी ही GF का गला घोंटकर मौत के घात उतार दिया, और हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा और बोला- साहब, मैंने एक ब्लैकमेलर की हत्या की है, पुलिस यह सुनते ही हैरत में पड गई. जिसके बाद जब पुलिस तत्काल स्पॉट पर पहुंची तो वहां युवती का शव पड़ा मिला।    

घटना बीते मंगलवार शाम ग्वालियर के बैजल कोठी मुरार की है, घटना स्तःल पर पहुँचते ही पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को स्पॉट पर जांच के लिए बुलाया, GF और हत्या आरोपी BF के बीच 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, युवती, आरोपी के खिलाफ पहले वर्ष 2018 में मुरार और साल 2020 में थाटीपुर थाने में दुष्कर्म की FIR दर्ज करा चुकी है।

उपनगर मुरार के बैजल कोठी में रहने वाला अजय सिंह तोमर उर्फ कालू घर में ही किराना दुकान चलाता है, जिसका मुरार में ही रहने वाली नीलम राजपूत से बीते पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और पूरा इलाका ही उनके प्रेम संबंध को जानता है, हालाँकि कुछ समय पहले से दोनों के बीच जम नहीं रही थी। जिसकी वजह से ही नीलम ने कालू पर मुरार थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, हालाँकि उस मामले में दोनों में सुलह हो गई पर मामला कोर्ट में विचाराधीन रहा।

2018 के इस मामले में सुलह के बाद फिर बात बिगड़ी तो एक साल पहले थाटीपुर थाने में नीलम ने फिर अजय उर्फ कालू के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसके बाद से अजय के दिमाग पर वह चढ़ गई थी। अजय ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी।

बीते मंगलवार लगभग शाम 7 बजे अजय ने बात करने नीलम को अपने घर बुलाया, जिसके घर आने के बाद वह उसे दुकान में लेकर गया, दुकान में दोनों के बीच विवाद हुआ उसी विवाद में अजय उर्फ कालू ने नीलम की गला घोंटकर हत्या कर दी, हत्या करने के बाद तुरंत ही वहां से निकलकर मुरार थाना पहुंचा और हत्या करना कुबूल कर लिया।

तत्काल पुलिस की टीम बैजल कोठी स्पॉट पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल की है, फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है, घटना स्थल देखकर लग रहा है कि नीलम ने अजय से बचने के लिए काफी संघर्ष किया होगा, क्योंकि उसके चेहरे पर नाखून के निशान हैं। उसके नाखून में भी खाल फंसी है। जो आरोपी की मानी जा रही है।

GF ब्लैकमेल कर रही थी हत्या कर दी

आरोपी अजय ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने कहानी सुनाई है कि प्रेमिका उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उसका जीना हराम कर दिया था। वह परेशान हो चुका था। इसलिए उसे मिलने बुलाया और हत्या कर दी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related