Homeमध्य प्रदेशBF और GF ने एक दूसरे को चुनरी से बंधन बांध ट्रेन...

BF और GF ने एक दूसरे को चुनरी से बंधन बांध ट्रेन के सामने आकर मौत को लगाया गले, JABALPUR NEWS

Date:

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur City) में प्रेमी और प्रेमिका (Gf – BF) ने चुनरी अपनी कमर में बांध कर मौत को गले लगाने के लिए रेलवे ट्रैक पर जा खड़े हुए तेज रफ़्तार ट्रेन दोनों को गले लगते हुए निकल गई। घटना की शुरुवात सोमवार से हुई सोमवार शाम को घर से निकले थे।

युवती के घरवालों ने युवक के खिलाफ खितौला थाने में FIR दर्ज कराई थी, दोनों की पहचान शव बरामद होने के बाद ही हुई

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बनारस से चलकर मुंबई जाने वाली ट्रेन जिसका ट्रेन नंबर 2168 है वेह कटनी की ओर से आ रही थी, उसी ट्रेन के सामने दोनों (GF-BF) खड़े हो गए। ट्रेन अपनी रफ़्तार में आ रही थी और दोनों को काटते हुए आगे निकल गई. आज मंगलवार सुबह सवा नौ बजे ट्रैक पर दोनों का शव देख आसपास के लोगों ने पुलिस कोजानकारी दी

टीआई जगोतिन मसराम के अनुसार दोनों की पहचान खितौला वार्ड नंबर एक निवासी जय चौधरी और युवती की पहचान अंजलि चौधरी के रूप में हुई। दोनों प्रेमी युगल सोमवार की शाम सवा पांच बजे के लगभग घर से निकले थे, अंजलि के पिता पूरनलाल चौधरी ने थाने में आकर युवक जय चौधरी के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण जांच में ले लिया था।

जैसे ही शव मिलने की खबर मिली पूरनलाल ने घटना वाली जगह पहुंचकर कपड़ों के आधार पर बेटी के शव की पहचान की, वहीं लड़के की पहचान उसके पिता शिव प्रसाद चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंचकर की थी।

प्रारंभिक छानबीन में सामने यही आया कि दोनों के बीच बहुत समय से प्रेम संबंध थे और वह आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन उन दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद दोनों ने साथ मौत को गले लगाने का फैसला किया होगा।

हादसे में जान गवाने वाला युवक जय चौधरी माँ और पिता का इकलौता बेटा था, बड़ी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। युवक के पिता मजदूरी करते हैं उनके साथ ही जय चौधरी भी पल्लेदारी करता था।

वहीँ युवती की बात करें तो अंजलि चौधरी दो भाई-बहन में छोटी थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजलि से बड़ा भाई पवन और पिता पूरन बारदाने की सिलाई का काम करते हैं. यह घटना और घटना वाले स्थान की दूरी दोनों के घराें से महज डेढ़ किमी है।

जय चौधरी के हाथ में आरजे (RJ) लिखा था वाही अंजलि ने बाएं हाथ की कलाई पर अंग्रेजी का (J) लिखवाया था। PM के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। एक ही श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related