Homeमध्य प्रदेशहाथ देखने और ग्रह दोष दूर करने के बहाने ज्योतिष ने महिला...

हाथ देखने और ग्रह दोष दूर करने के बहाने ज्योतिष ने महिला से किया रेप, बंधक बनाकर खींचे अश्लील फोटो

Date:

इंदौर: इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही मामला लसूड़िया  थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक कथा वाचक ने कुंडली देखने के बहाने व ग्रह दोष दूर करने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

इंदौर में एक पंडित ने ज्योतिष विद्या की आड़ में एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को आष्टा के नजदीक गांव से गिरफ्तार किया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की थी कि एक पंडित द्वारा जिसका नाम घनश्याम शर्मा है वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आया है। वही शादी का झांसा देकर वह उसे उसके गांव भी ले गया था जहां उसने बंधक बना कर रखा।

महिला के कुछ अश्लील फोटो भी नशीला पदार्थ खिलाकर लिए थे एवं उसके साथ दुष्कर्म भी किया  वह उसे पिछले कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। गांव में ही वह कहीं आने जाने नहीं देता था और उसे हमेशा बंधक बनाकर रखता था जैसे-तैसे पीड़ित युवती वहां से भागकर इंदौर पहुंची व पुलिस को इसकी सूचना दी महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व ज्योतिष द्वारा महिला के जो अश्लील फोटो खींचे थे वह भी पुलिस ने बरामद किए हैं जिसके नाम पर वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस तथाकथित पंडित द्वारा कई महिलाओं के साथ इस तरह की वारदात करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है अगर कोई महिला इसके खिलाफ और भी शिकायत दर्ज कराती  है तो मामला दर्ज किया जाएगा।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related