Homeमध्य प्रदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भोपाल आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अगवानी कर हार्दिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भोपाल आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अगवानी कर हार्दिक स्वागत किया

Date:

भोपाल: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को भोपाल आगमन हुआ। विमानतल पर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से हार्दिक स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुलदस्ता भेंट कर राष्ट्रपति जी का स्वागत किया।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन और विकास तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना सहित सेना, प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का भोपाल पहुँचने पर स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु भोपाल में उन्मेष और उत्कर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुई थी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के राजभवन आगमन पर राज्यपाल श्री पटेल ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राजभवन आगमन पर गरिमामय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी. पी. आहूजा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी विदाई

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु को नई दिल्ली वापसी पर राजा भोज विमान तल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी। श्रीमती मुर्मु गुरूवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आई थीं।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को विमानतल पर राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान श्री कृष्ण और राधा की अष्टधातु की प्रतिमा स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट की। महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भारतीय सेना के विमान से लगभग साढ़े 4 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related