Homeमध्य प्रदेशAnuppur News: अति वर्षा के कारण विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 22...

Anuppur News: अति वर्षा के कारण विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 22 अगस्त को अनुपपुर में अवकाश घोषित – MP NEWS

Anuppur News: Big news for students due to excessive rain, 22 August declared a holiday in Anuppur - MP NEWS

Date:

अनूपपुर। जिले में लगातार हो रही अति वर्षा से कई स्कूल भवनों के क्षतिग्रस्त होने व जल भराव के कारण रविवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले में विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

आदेश में कहा गया है कि जिले में लगातार हो रही अति वर्षा से विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई, आईसीएससी, मदरसे से संबंधित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय में 22 अगस्त को विद्यार्थी के लिए अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक विद्यालय में यथावत उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि लगातार बारिश से कई स्कूल भवनों को नुकसान हुआ हैं। जिससे विद्यार्थियों के लिए अध्यापन कार्य नहीं होने की स्थिति में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related