Homeमध्य प्रदेशAnmol Hotel Shahdol: शहडोल के अनमोल होटल में चल रहा था सेक्स...

Anmol Hotel Shahdol: शहडोल के अनमोल होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट: आपत्तिजनक हालत में 3 युवतियों समेत कई गिरफ्तार, पत्रकारों के साथ होटल संचालक ने की बदतमीजी

Anmol Hotel Shahdol: Sex racket was going on in Shahdol's Anmol Hotel: Many arrested including 3 girls in objectionable condition, hotel operator misbehaved with journalists

Date:

शहडोल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) में पुलिस ने एक होटल में छापेमार कार्यवाही करते हुए 3 युवक और 3 युवतियों को आपत्तिजनक स्तिथि में पाकर गिरफ्तार किया, दरअसल शहडोल के अनमोल होटल में (Anmol Hotel Shahdol) छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडा फोड़ दिया है। शहडोल पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्तिथि में 3 युवक और 3 युवतियों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस को बुढार चौके स्थित अनमोल होटल (Anmol Hotel) में गलत गतिविधियां की सूचना पहले से मिल रही थी जिसके बाद पक्की सूचन के आधार पर यह कार्यवाही की गयी और सफलता भी मिली.

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर साइबर सेल और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अनमोल होटल (Anmol Hotel) पर छापा मारा, इस दबिश के दौरान 3 युवक और 3 युवती आपत्तिजनक हालत में मिले, जिसके बाद तुरंत ही पुलिस ने पूछताछ कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे मामले में पुलिस ने होटल संचालक सुरजीत सिंह (Surjeet Singh) मैनेजर सूरज सोनी (Suraj Soni) व सुशील यादव (Sushil Yadav) और दलाल संतोष यादव (Agent Santosh Yadav) को भी गिरफ्तार किया है।

उसी समय जब पुलिस होटल में अपनी कार्यवाही में लगी हुई थी तभी वहीँ कुछ मीडिया कर्मी भी कवरेज के लिए पहुंचे हुए थे, होते ल्संचालक द्वारा पत्रकारों के साथ भी बदतमीजी की।

लंबे समय से अनमोल होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों के साथ साथ होटल संचालक और दलाल से भी पूछताछ कर रही है, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि इस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था, पुलिस ने कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है। तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए हैं। महिला थाने में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही होटल संचालक द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता करने पर भी कार्रवाई की जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related