Homeमध्य प्रदेश17 साल बाद विंध्य से होगा MP विधानसभा का अध्यक्ष, गौतम- केदार...

17 साल बाद विंध्य से होगा MP विधानसभा का अध्यक्ष, गौतम- केदार में से किसी एक का नाम तय

Date:

भोपाल: 22 फरवरी से होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दौरान मध्य प्रदेश को विधानसभा अध्यक्ष मिलने की संभावना तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के दो कद्दावर नेताओं का नाम प्रमुखता से इस लिस्ट में हैं। इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक गिरीश गौतम और केदारनाथ शुक्ला में से किसी का नाम तय हो सकता है। अध्यक्ष पद के साथ ही भाजपा उपाध्यक्ष पद भी अपने पास रखने जा रही है। इसके साथ ही 17 साल बाद विंध्य की झोली में विधानसभा अध्यक्ष का पद पहुंच जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इस बावत सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच मंथन हो चुका है। इन दो नामों में से फरवरी के पहले सप्ताह मुहर लगने की संभावना है। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगा। 33 दिनों तक चलने वाले इस सत्र के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हरी झंडी दे दी है, जिसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने जारी भी कर दी है। बता दें कि बजट सत्र के पहले ही दिन अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इससे पहले विंध्य से श्रीनिवास तिवारी मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related