Homeमध्य प्रदेशAchaleshwar Mahadev Temple Gwalior: सावन में अद्भुत रूप में दिखेगा अचलेश्वर महादेव...

Achaleshwar Mahadev Temple Gwalior: सावन में अद्भुत रूप में दिखेगा अचलेश्वर महादेव मंदिर

Date:

Achaleshwar Mahadev Temple Gwalior । अचलेश्वर महादेव का मंदिर सैकड़ों वर्षों से बीच चौराहे पर स्थित है। इस मंदिर पर प्रतिदिन सैंकड़ों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। सावन पर मंदिर की छटा देखते ही बनती है। भगवान शिव का यह मंदिर अब नया मूर्त लेता जा रहा है।

सावन के अवसर पर यह मंदिर अद्भुद रूप में दिखने लगेगा। इसी क्रम में मंगलवार को मंदिर का शिखर बनवाने के लिए कई गुम्बदों को क्रेन से रखवाया गया। इस दौरान कुछ समय के मंदिर के सामने से गुजरने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि अचलेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य अगस्त 2017 में शुरू हुआ था। मंदिर का निर्माण भौमिक स्वरूप में नागर शैली में किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण राजस्थान के कारीगरों द्वारा कराया जा रहा है। शिखर पर लगने वाले पत्थर की नक्काशी देखते ही बनती है।

इस मंदिर की लागत 3.11 करोड़ रुपये है। मंदिर के सचिव भुवनेश्वर वाजपेयी ने बताया कि मंदिर का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। सावन के अवसर पर मंदिर एक भव्य रूप में दिखाई देगा। संभवत: मंदिर दिसंबर माह तक बनकर पूर्ण तैयार हो जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related