Homeमध्य प्रदेशएमपी के झाबुआ में भीषण सड़क हादसा, पिकअप से हुई थी टक्कर;...

एमपी के झाबुआ में भीषण सड़क हादसा, पिकअप से हुई थी टक्कर; बाइक सवार युवक की मौत

A horrific road accident in MP's Jhabua, was hit by a pickup; bike rider death

Date:

झाबुआ। जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ा काकड़ कुआं मार्ग पर गुरूवार एवं शुक्रवार की दरमियानी रात एक बाइक सवार युवक पिकअप से टकरा गया। दुघर्टना में उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक द्वारा कल्याणपुरा से अपने घर काकड़कुआं जा रहा था। रास्ते में सड़क पर खड़ी एक पिकअप से उसकी बाइक टकरा गई, जिसकी वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने उसे कल्याणपुरा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कल्याणपुरा दिनेश रावत से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान करण (20वर्ष) पुत्र कमसिंह गामोड़, निवासी काकड़कुआं के रूप में हुई है। रावत ने कहा कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related